भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
करोड़ों के राजस्व पर सवाल, जांच के बजाय फिर चिनार इम्पेक्स को जिम्मेदारी देने की तैयारी! ग्रेटर नोएडा के सभी जलाशयों की होगी सफाई स्याना: त्योहारों को लेकर कोतवाली में शांति समिति बैठक, एसडीएम और सीओ ने दिए सख्त निर्देश श्याम भोज मंदिर को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग बिरौली मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालौर ने अपनी टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध होटल, गेस्ट हाउस बंद कराने की मांगो को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत का धरना बुलंदशहर: मिशन शक्ति केंद्रों को लेकर SSP ने की समीक्षा, लापरवाही न बरतने के निर्देश शादी के 5 महीने बाद ही हुआ तलाक, ईशा रिखी संग रिश्ते पर बादशाह ने किया ये खुलासा अनुबंध खत्म, फिर भी चिनार इम्पेक्स के फुटओवर ब्रिज पर विज्ञापन जारी! यौवन के भ्रमजाल में प्रेम का तिरोहण — वासना का महामार्ग
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Politics

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंजाब के कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 27 Jun 2026, 10:50 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में पंजाब के कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

हरियाणा के मुख्यमंत्री  श्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आज पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कई प्रमुख लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम का आयोजन   मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर किया गया। इस अवसर पर विधायक रामकुमार कश्यप सहित बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पटियाला लैंड मॉर्गेज बैंक के प्रधान श्री हरप्रीत चठ्ठा, पटियाला सब्ज़ी मंडी एवं आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान श्री अमनदीप कंबोज सहित अनेक प्रमुख पदाधिकारियों को भारतीय जनता पार्टी का पटका  पहनाकर उनका स्वागत किया और सभी ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।इसके अलावा विभिन्न विपक्षी दलों के कई पदाधिकारियों ने भी भाजपा की नीतियों और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम के दौरान दो दर्जन से अधिक सरपंच, पंच एवं पूर्व सरपंच भी भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके जुड़ने से पंजाब में भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की जनसेवा और विकास की विचारधारा को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Politics

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें