भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
करोड़ों के राजस्व पर सवाल, जांच के बजाय फिर चिनार इम्पेक्स को जिम्मेदारी देने की तैयारी! ग्रेटर नोएडा के सभी जलाशयों की होगी सफाई स्याना: त्योहारों को लेकर कोतवाली में शांति समिति बैठक, एसडीएम और सीओ ने दिए सख्त निर्देश श्याम भोज मंदिर को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग बिरौली मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालौर ने अपनी टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध होटल, गेस्ट हाउस बंद कराने की मांगो को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत का धरना बुलंदशहर: मिशन शक्ति केंद्रों को लेकर SSP ने की समीक्षा, लापरवाही न बरतने के निर्देश शादी के 5 महीने बाद ही हुआ तलाक, ईशा रिखी संग रिश्ते पर बादशाह ने किया ये खुलासा अनुबंध खत्म, फिर भी चिनार इम्पेक्स के फुटओवर ब्रिज पर विज्ञापन जारी! यौवन के भ्रमजाल में प्रेम का तिरोहण — वासना का महामार्ग
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Politics

शिकारपुर में हुआ महिला कांग्रेस का सम्मेलन

महिला कांग्रेस द्वारा शिकारपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को शीघ्र लागू किए जाने की मांग को लेकर एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में महिलाओं को राजनीति में स्थिति और आरक्षण पर चर्चा की गई ।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 19 Jul 2026, 09:03 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
शिकारपुर में हुआ महिला कांग्रेस का सम्मेलन

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

बुलंदशहर,
आशीष कुमार आज का मुद्दा :

महिला कांग्रेस द्वारा शिकारपुर में नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को शीघ्र लागू किए जाने की मांग को लेकर एक विशाल सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में महिलाओं को राजनीति में स्थिति और आरक्षण पर चर्चा की गई । कार्यक्रम का आयोजन महिला कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री श्रीमती अर्चना पांडा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान ने की ।

सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री भारती त्यागी तथा महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक श्रीमती ज्योत्सना गोगिया ने भाग लिया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष सुश्री भारती त्यागी और राष्ट्रीय संयोजक ज्योत्सना गोगिया ने कहा कि संसद द्वारा पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम-2023 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना चाहिए, ताकि महिलाओं को राजनीति में उनका उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और राजनीतिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित महिला कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से 21 जुलाई को नई दिल्ली में महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित संसद घेराव कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जियाउर्रहमान एडवोकेट ने कहा कि महिलाओं की आवाज को बुलंद करने और नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लागू कराने के लिए यह आंदोलन ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं का हित हमेशा कांग्रेस में सुरक्षित है। 

श्रीमती प्रियंका गांधी जी ने 2022 के विधानसभा चुनाव में टिकट में महिलाओं को 40 फीसदी आरक्षण लागू कर ऐतिहासिक कार्य किया था। उन्होंने कहा कि महिलाओं के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। कांग्रेस नेत्री अर्चना पांडा ने कहा कि वह मजबूती से महिलाओं की आवाज उठाएंगी और गांव गांव जाकर पार्टी से महिलाओं को जोड़ेंगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए हमेशा करता करेंगी। कार्यक्रम के उपरांत महिला प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय संयोजक ने महिलाओं को सेनिटरी पैड वितरित किए।

 इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी, जिला उपाध्यक्ष शिवकुमार शर्मा, जिला कॉर्डिनेटर राजकुमार पंडित, भजनलाल विमल, सचिन वशिष्ठ, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव सुरेंद्र उपाध्याय, युधिष्ठिर शर्मा, अखिल पठान, ममता, निशा, पूजा, चंचल, विशाखा, सीमा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।
 

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Politics

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें