होम / Politics / शिकारपुर में गूंजा संकल्प केक काटकर मनाया अखि…
Politics
शिकारपुर में गूंजा संकल्प केक काटकर मनाया अखिलेश यादव का जन्मदिन
बुलंदशहर: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का तड़ेपन वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क |
Updated:
01 Jul 2026, 10:16 PM
|
Views:
0
|
1 मिनट पढ़ें
इस रिपोर्ट में क्या खास है?
- खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
- जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
- नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।
बुलंदशहर: समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का तड़ेपन वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। शिकारपुर नगर में सपा की तरफ से संभावित प्रत्याशी शिव कुमार शर्मा 'सीटू भाई' के कार्यालय पर केक काटकर जन्मदिन मनाया गया।सीटू भाई ने केक काटकर अखिलेश यादव के उज्जवल भविष्य व दीर्घायु की कामना की। इसके बाद मौजूद सभी कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में विधानसभा आगामी चुनाव में अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प दोहराया।
इस मौके पर सपा नेताओं ने कहा कि अखिलेश यादव के नेतृत्व में ही प्रदेश का सर्वांगीण विकास संभव है। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का भारी उत्साह देखने को मिला और नारेबाजी के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष मोहम्मद गाजी, नगर महामंत्री संजीव शर्मा, संजीव चौधरी, गौरव शर्मा, नगर उपाध्यक्ष मोहम्मद नाजिम, डॉ परवेज आलम, मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद सलमान, जावेद सिद्दीकी, मोहम्मद नईम, अजीम, सौरव मीणा, संदीप मीणा, रवि ठाकुर, सूरज ठाकुर, धर्मेंद्र मीणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता।
संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है।
प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा
Hindi News
Breaking News
Politics
Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क
आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से
प्रकाशित करता है।