भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
करोड़ों के राजस्व पर सवाल, जांच के बजाय फिर चिनार इम्पेक्स को जिम्मेदारी देने की तैयारी! ग्रेटर नोएडा के सभी जलाशयों की होगी सफाई स्याना: त्योहारों को लेकर कोतवाली में शांति समिति बैठक, एसडीएम और सीओ ने दिए सख्त निर्देश श्याम भोज मंदिर को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग बिरौली मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालौर ने अपनी टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध होटल, गेस्ट हाउस बंद कराने की मांगो को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत का धरना बुलंदशहर: मिशन शक्ति केंद्रों को लेकर SSP ने की समीक्षा, लापरवाही न बरतने के निर्देश शादी के 5 महीने बाद ही हुआ तलाक, ईशा रिखी संग रिश्ते पर बादशाह ने किया ये खुलासा अनुबंध खत्म, फिर भी चिनार इम्पेक्स के फुटओवर ब्रिज पर विज्ञापन जारी! यौवन के भ्रमजाल में प्रेम का तिरोहण — वासना का महामार्ग
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, यमुना प्राधिकरण ने विकसित की 6 एकड़ ग्रीन बेल्ट

यमुना सिटी । पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र को हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में यमुना प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। गुरुवार को यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-32 में एवरी डेनिसन कंपनी के समीप करीब 6 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित ग्रीन बेल्ट का लोकार्पण मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 27 Aug 2026, 06:47 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, यमुना प्राधिकरण ने विकसित की 6 एकड़ ग्रीन बेल्ट

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

यमुना सिटी । पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र को हरित एवं स्वच्छ बनाने की दिशा में यमुना प्राधिकरण ने एक महत्वपूर्ण पहल की है। गुरुवार को यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-32 में एवरी डेनिसन कंपनी के समीप करीब 6 एकड़ क्षेत्रफल में विकसित ग्रीन बेल्ट का लोकार्पण मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने किया। प्राधिकरण द्वारा इस ग्रीन बेल्ट को एवरी डेनिसन को एडॉप्शन के लिए दिया गया था।

ग्रीन बेल्ट के विकास के तहत यहां करीब 21 हजार पौधों का रोपण किया गया है। इसके साथ ही आकर्षक लॉन विकसित किया गया है। क्षेत्र को हरा-भरा बनाने के लिए विभिन्न प्रजातियों के फूलदार, छायादार एवं अन्य वृक्ष लगाए गए हैं। ग्रीन बेल्ट में मियांवांकी पद्धति से भी वृक्षारोपण किया गया है। साथ ही ऐसे फूलदार पौधे एवं वृक्ष लगाए गए हैं, जिनमें अलग-अलग मौसम में वर्षभर फूल आते रहें, जिससे क्षेत्र की सुंदरता बनी रहे।

जलभराव से बचाव के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग

ग्रीन बेल्ट का एक हिस्सा सड़क के स्तर से नीचे होने के कारण यहां जलभराव की समस्या से बचाव के लिए रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी विकसित किया गया है। इसके अलावा आमजन के टहलने एवं सुबह-शाम भ्रमण के लिए वॉकिंग ट्रैक बनाया गया है। विकसित ग्रीन बेल्ट को जनमानस के लिए खुला रखा जाएगा, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को स्वच्छ एवं प्राकृतिक वातावरण के साथ टहलने की सुविधा मिल सके।

यह पूरा कार्य संस्था गिव मी ट्रेस द्वारा एवरी डेनिसन के लिए किया गया है। कार्यक्रम के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि कंपनी द्वारा निकटवर्ती गोल चक्कर को भी विकसित करने में रुचि दिखाई गई है। यदि यह पहल आगे बढ़ती है तो क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं हरित विस्तार को और गति मिलने की उम्मीद है।

लोकार्पण कार्यक्रम में यमुना प्राधिकरण के उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ एवरी डेनिसन के प्रतिनिधि एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इस अवसर पर आनन्द मोहन सिंह, उपनिदेशक (उद्यान), डॉ. आरती सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक (उद्यान) तथा एवरी डेनिसन की ओर से निदेशक अमिताभ सागर, अजय कुमार, प्रदीप, इंदू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

1.50 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य

यमुना प्राधिकरण द्वारा वर्ष 2026-27 में पौधरोपण के लिए निर्धारित 77,007 पौधों के लक्ष्य के सापेक्ष इस वर्ष कुल 1,50,000 पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारियों के अनुसार हरित क्षेत्र के विस्तार के साथ-साथ पौधों के संरक्षण और विकसित किए गए क्षेत्रों के बेहतर रखरखाव पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण और हरित क्षेत्रों के विस्तार के प्रति लोगों को जागरूक करने का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने कहा कि शहरी विकास के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है और इसी उद्देश्य से प्राधिकरण द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में ग्रीन बेल्ट विकसित करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें