भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
करोड़ों के राजस्व पर सवाल, जांच के बजाय फिर चिनार इम्पेक्स को जिम्मेदारी देने की तैयारी! ग्रेटर नोएडा के सभी जलाशयों की होगी सफाई स्याना: त्योहारों को लेकर कोतवाली में शांति समिति बैठक, एसडीएम और सीओ ने दिए सख्त निर्देश श्याम भोज मंदिर को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग बिरौली मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालौर ने अपनी टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध होटल, गेस्ट हाउस बंद कराने की मांगो को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत का धरना बुलंदशहर: मिशन शक्ति केंद्रों को लेकर SSP ने की समीक्षा, लापरवाही न बरतने के निर्देश शादी के 5 महीने बाद ही हुआ तलाक, ईशा रिखी संग रिश्ते पर बादशाह ने किया ये खुलासा अनुबंध खत्म, फिर भी चिनार इम्पेक्स के फुटओवर ब्रिज पर विज्ञापन जारी! यौवन के भ्रमजाल में प्रेम का तिरोहण — वासना का महामार्ग
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान

नोएडा । अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के आगामी कार्यकाल 2026-27 से 2030-31 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा एवं सम्मान समारोह महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 31 Aug 2026, 10:12 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य सम्मान

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

नोएडा । अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के आगामी कार्यकाल 2026-27 से 2030-31 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पदों पर निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों की औपचारिक घोषणा एवं सम्मान समारोह महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य लोगों, पदाधिकारियों एवं समाज बंधुओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया।

चुनाव अधिकारी शिव शंकर गुप्ता ने निर्धारित चुनाव प्रक्रिया के तहत तीनों राष्ट्रीय पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नामांकन की अंतिम तिथि 23 अगस्त 2026 रखी गई थी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष पद के लिए एक-एक ही नामांकन प्राप्त हुआ। किसी भी पद पर एक से अधिक नामांकन न होने के कारण तीनों प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।

वर्ष 2026-27 से 2030-31 के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट लवकेश गोयल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव अधिकारी शिव शंकर गुप्ता द्वारा समारोह में तीनों नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों की विधिवत एवं औपचारिक घोषणा की गई।

कार्यक्रम में गौतमबुद्ध नगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि समाज की एकता, संगठन की मजबूती और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी समाजहित में प्रभावी ढंग से कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी।नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष राधा कृष्ण गर्ग, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट लवकेश गोयल एवं राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल ने सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, पारदर्शिता और समर्पण के साथ निर्वहन किया जाएगा। संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक, शैक्षिक एवं सेवा कार्यों को और गति देने का प्रयास किया जाएगा।

समारोह के दौरान नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारियों का फूल-मालाओं एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। समाज बंधुओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। समारोह का वातावरण आपसी भाईचारे, एकता और उत्साह से सराबोर रहा।चुनाव अधिकारी शिव शंकर गुप्ता ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण एवं निर्धारित नियमों के अनुसार सम्पन्न कराने में सहयोग के लिए सभी समाज बंधुओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल वैश्य मित्र मंडल के पदाधिकारी,अजय गुप्ता,डॉ प्रकाश जैन , बंटी भारद्वाज और सत्यम शर्मा एवं मित्र मंडल के सदस्यगण , समाज के गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में समाज बंधु उपस्थित रहे।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें