खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।
आज़ का मुद्दा आशीष कुमार
बुलंदशहर: जिलाधिकारी कुमार हर्ष की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।बैठक में सिकंदराबाद और खुर्जा औद्योगिक क्षेत्र के उद्यमियों द्वारा पिछली बैठक में दिए गए आवेदन पत्रों पर संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता पर किया जाए और औद्योगिक क्षेत्रों में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। आज बैठक में उद्यमियों द्वारा उठाए गए नए प्रकरणों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए।
बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नीतीश कुमार सिंह, उपायुक्त उद्योग सहित संबंधित विभागों के अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे।
संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है।
प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दाHindi NewsBreaking NewsUttar Pradesh
Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क
आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से
प्रकाशित करता है।