भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
करोड़ों के राजस्व पर सवाल, जांच के बजाय फिर चिनार इम्पेक्स को जिम्मेदारी देने की तैयारी! ग्रेटर नोएडा के सभी जलाशयों की होगी सफाई स्याना: त्योहारों को लेकर कोतवाली में शांति समिति बैठक, एसडीएम और सीओ ने दिए सख्त निर्देश श्याम भोज मंदिर को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग बिरौली मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालौर ने अपनी टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध होटल, गेस्ट हाउस बंद कराने की मांगो को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत का धरना बुलंदशहर: मिशन शक्ति केंद्रों को लेकर SSP ने की समीक्षा, लापरवाही न बरतने के निर्देश शादी के 5 महीने बाद ही हुआ तलाक, ईशा रिखी संग रिश्ते पर बादशाह ने किया ये खुलासा अनुबंध खत्म, फिर भी चिनार इम्पेक्स के फुटओवर ब्रिज पर विज्ञापन जारी! यौवन के भ्रमजाल में प्रेम का तिरोहण — वासना का महामार्ग
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
state and city

श्री राम सेवादार ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम और हरियाली तीज उत्सव में उमड़ा पूरा शहर

पंचकुला: (राजकुमार)धर्मनगरी पंचकूला के जाने माने ट्रस्ट श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने 15 अगस्त को अग्रवाल भवन में स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज और मासिक संकीर्तन धूमधाम से मनाया।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 17 Aug 2026, 02:40 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
श्री राम सेवादार ट्रस्ट द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम और हरियाली तीज उत्सव में उमड़ा पूरा शहर

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

पंचकुला: (राजकुमार)
धर्मनगरी पंचकूला के जाने माने ट्रस्ट श्री राम सेवादार ट्रस्ट ने 15 अगस्त को अग्रवाल भवन में स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज और मासिक संकीर्तन धूमधाम से मनाया। लगभग दो से ढाई हज़ार की संख्या में लोग इस कार्यक्रम में पधारे। तीन चरणों में हुए इस कार्यक्रम की रौनक देखने योग्य थी।

स्वतंत्रता दिवस, हरियाली तीज और मासिक संकीर्तन तीनों का अद्भुत संगम अग्रवाल भवन में देखने को मिला। शहर के गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में ज्योति प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

मुख्य अतिथि प्रसिद्ध समाजसेवी एवं प्रसिद्ध व्यवसायी श्री एस पी सिंगला जी ने राष्ट्र गान के साथ ध्वजा रोहण कर स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और उन्हें नमन किया।

पंचकूला से प्रसिद्ध भजन प्रवाहक सविता गर्ग सावी ने मंच संचालन सहित गणेश आराधना कर देवताओं का आवाहन किया। इसके पश्चात सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ गाकर अपने भजनों की प्रस्तुति से पूरे वातावरण को राममय कर दिया।मोहाली से प्रसिद्ध भजन प्रवाहक वंदना दीदी और मोनिका दीदी ने ठाकुर जी और श्री राधा रानी सरकार के भजन गाकर उपस्थित भक्तों को खूब नचाया। सावन के गीत, देशभक्ति गीत और बोलियाँ गाकर पूरे प्रांगण को देशभक्ति, भक्ति और लोक परंपरा के रंग में रंग दिया।सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र श्री कृष्ण और राधा रानी की झांकी रही। सभी ने उनके साथ डांडिया किया। और उनके साथ बहनों पर जमकर नृत्य किया। पंचकूला का अग्रवाल भवन निधिवन बन गया जहां कृष्ण अपनी सभी गोपियों के साथ रास कर रहे थे।

कार्यक्रम के बीच में पांच लक्की ड्रॉ निकाले गए। और आई हुई सभी बहनों को भेंट स्वरूप सुहाग की पोटली दी गई। अग्रवाल भवन में सजाया गया झूला भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। सभी ने झूला झूलकर तीज का त्यौहार मनाया।

विशेष उपस्थिति में एस पी सिंगला, जगमोहन गर्ग, सत प्रकाश अग्रवाल, मुकेश बंसल, राकेश गोयल, पुनीत बंसल, राज मित्तल, विकास गोयल, नरेश सिंगला, सुभाष सिंगला, अभिषेक गुप्ता, सत्य नारायण गुप्ता, सज्जन जिंदल, अरुण सिंघल, अशोक सिंगला, डॉक्टर बिंदल, भगवान दास मित्तल, राकेश गर्ग, प्रवीण अग्रवाल, बी के अरोड़ा, रमेश गर्ग, पवन गर्ग, श्याम लाल बंसल, मुकेश गर्ग,दिनेश सिंगला, सुनील जैन एवं गिरिजेश राय आदि रहे।

महिलाओं के योगदान को जितना सराहा जाए कम है। उनके सहयोग से इस कार्यक्रम में चार चाँद लग गए। विशेष उपस्थिति में अनीता बंसल, आशा गोयल, तमन्ना बंसल, शेल्फी मित्तल, नैंसी गोयल, ममता सिंगला, उपेंद्र अहलूवालिया, भावना गुप्ता, प्रिया मित्तल, सविता गर्ग सावी, सुनीता गर्ग, मोना अग्रवाल, शिखा बिंदल, मंजू गुप्ता, बिट्टी गुप्ता, सुनीता गोयल, रीना सिंगला, इंदिरा गुप्ता, बिंदु मित्तल एवं सुरक्षा गर्ग आदि रहीं।

कार्यक्रम के उपरांत सभी ने टिक्की, चाट, गोलगप्पे, खीर मालपुए खाए और भोजन ग्रहण किया। सभी ने ट्रस्ट द्वारा आयोजित इस भव्य कार्यक्रम की सराहना की। अंत में मुकेश बंसल ने आए हुए सभी अतिथियों, सदस्यों, नगर निवासियों और सहयोगियों का इस कार्यक्रम में पधारे और इसे सफल बनाने के लिए ट्रस्ट की ओर से आभार व्यक्त किया।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News state and city

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें