भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
करोड़ों के राजस्व पर सवाल, जांच के बजाय फिर चिनार इम्पेक्स को जिम्मेदारी देने की तैयारी! ग्रेटर नोएडा के सभी जलाशयों की होगी सफाई स्याना: त्योहारों को लेकर कोतवाली में शांति समिति बैठक, एसडीएम और सीओ ने दिए सख्त निर्देश श्याम भोज मंदिर को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग बिरौली मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालौर ने अपनी टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध होटल, गेस्ट हाउस बंद कराने की मांगो को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत का धरना बुलंदशहर: मिशन शक्ति केंद्रों को लेकर SSP ने की समीक्षा, लापरवाही न बरतने के निर्देश शादी के 5 महीने बाद ही हुआ तलाक, ईशा रिखी संग रिश्ते पर बादशाह ने किया ये खुलासा अनुबंध खत्म, फिर भी चिनार इम्पेक्स के फुटओवर ब्रिज पर विज्ञापन जारी! यौवन के भ्रमजाल में प्रेम का तिरोहण — वासना का महामार्ग
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Mumbai

गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

इंद्र यादव/मुंबई,अगर आपके पास भी स्वास्थ्य बीमा को लेकर कोई अनजान कॉल आता है, तो सावधान हो जाएं! मुंबई पुलिस ने एक ऐसे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है,

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 14 Jul 2026, 07:51 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
गोवंडी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: स्वास्थ्य बीमा के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले 12 शातिर गिरफ्तार

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

इंद्र यादव/मुंबई,अगर आपके पास भी स्वास्थ्य बीमा को लेकर कोई अनजान कॉल आता है, तो सावधान हो जाएं! मुंबई पुलिस ने एक ऐसे फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है, जो मशहूर कंपनी HDFC ERGO का नाम लेकर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रहा था। पुलिस ने इस मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर एक बड़ा नेटवर्क तोड़ दिया है।

ये जालसाज खुद को बड़ी बीमा कंपनी का कर्मचारी बताते थे। वे लोगों को फोन करके कहते थे कि उनकी पॉलिसी एक्सपायर होने वाली है या उन्हें कोई आकर्षक 'ऑफर' मिल रहा है। इसके बाद, वे लोगों से पॉलिसी रिन्यूअल या अन्य सेवाओं के नाम पर मोटी रकम अपने खातों में ट्रांसफर करवा लेते थे।
इस गिरोह की गतिविधियों पर लंबे समय से मुंबई पुलिस की नजर थी। जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पांडुरंग सावंत के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार की गई। यह पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (पूर्वी क्षेत्र) धनंजय कुलकर्णी और पुलिस उपायुक्त (DCP) समीर शेख के सख्त निर्देशन में की गई। पुलिस टीम ने बिना देर किए उस ठिकाने पर छापेमारी की, जहाँ से यह कॉल सेंटर चलाया जा रहा था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए, जो यह साबित करते हैं कि वे सुनियोजित तरीके से ठगी कर रहे थे:
दजर्न भर से ज्यादा कंप्यूटर और लैपटॉप बरामद किए गए, जिनमें ग्राहकों का डेटा था।बड़ी संख्या में मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनका इस्तेमाल लोगों को फोन करने और उन्हें गुमराह करने के लिए किया जाता था।

पुलिस ने इस मामले के बाद नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है.
कभी भी किसी अनजान व्यक्ति को फोन पर अपनी बैंक डिटेल्स या ओटीपी (OTP) न दें।
अगर कोई खुद को किसी कंपनी का प्रतिनिधि बताता है, तो पहले आधिकारिक वेबसाइट या टोल-फ्री नंबर पर जाकर पुष्टि करें।
किसी भी लिंक पर क्लिक न करें जो आपको संदिग्ध लगे।
फिलहाल, पुलिस इन 12 आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि उन्होंने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और क्या इस गिरोह से कोई और बड़े खिलाड़ी जुड़े हुए हैं।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Mumbai

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें