भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPLC और आधुनिक विश्लेषण तकनीकों पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण मेरठ परिक्षेत्र में एक सप्ताह में 50-50 हजार के 8 इनामी गिरफ्तार, डीआईजी ने 16 पर किया था इनाम घोषित अध्यायकुल दा स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Uttar Pradesh

रिसिया पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, क्षतिग्रस्त व्हीलचेयर ठीक कराकर दिव्यांग बुजुर्ग को पहुंचाया सुरक्षित गंतव्य तक

रिसिया, बहराइच। पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवीय सेवा की मिसाल पेश की। रिसिया मोड़ से बहराइच की ओर व्हीलचेयर से जा रहे एक वृद्ध दिव्यांग व्यक्ति की व्हीलचेयर के दोनों रिम क्षतिग्रस्त हो गए।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 27 Oct 2026, 11:19 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
रिसिया पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल, क्षतिग्रस्त व्हीलचेयर ठीक कराकर दिव्यांग बुजुर्ग को पहुंचाया सुरक्षित गंतव्य तक

ब्यूरो चीफ दिलशाद अहमद
 आज का मुद्दा

रिसिया, बहराइच। पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवीय सेवा की मिसाल पेश की। रिसिया मोड़ से बहराइच की ओर व्हीलचेयर से जा रहे एक वृद्ध दिव्यांग व्यक्ति की व्हीलचेयर के दोनों रिम क्षतिग्रस्त हो गए। इससे वह रिसिया मोड़ स्थित पॉलिटेक्निक विद्यालय के आगे नानपारा-बहराइच मार्ग पर बने पुल पर असहाय अवस्था में फंस गए थे। सूचना मिलने पर रिसिया पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उनकी मदद की और उन्हें सुरक्षित गंतव्य तक पहुंचाया।

थाना रिसिया के प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय को सूचना मिली कि एक वृद्ध दिव्यांग व्यक्ति की व्हीलचेयर खराब हो जाने के कारण वह रास्ते में परेशान हैं। बुजुर्ग बोलने और अपनी परेशानी ठीक से बताने में भी असमर्थ थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक ने उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव और आरक्षी कुलदीप कुमार को तत्काल मौके पर भेजा।

मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने देखा कि व्हीलचेयर के दोनों रिम टेढ़े हो जाने से बुजुर्ग आगे जाने में असमर्थ थे। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए व्हीलचेयर की मरम्मत कराई। इसके बाद दिव्यांग बुजुर्ग को भोजन आदि उपलब्ध कराया और उन्हें सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाया।

पुलिस के इस मानवीय कार्य की स्थानीय लोगों ने सराहना की। संकट की घड़ी में असहाय दिव्यांग बुजुर्ग की मदद कर रिसिया पुलिस ने यह संदेश दिया कि पुलिस का दायित्व कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही जरूरतमंदों की सहायता करना भी है।

संपादकीय नोट: इस लेख में अभी पर्याप्त मूल विवरण नहीं है, इसलिए इसे खोज इंजन के लिए सीमित रखा गया है। प्रकाशन से पहले रिपोर्ट में तथ्य, पृष्ठभूमि, स्थानीय असर और स्रोत-संबंधी जानकारी जोड़ें।
आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Uttar Pradesh

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें