भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPLC और आधुनिक विश्लेषण तकनीकों पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण मेरठ परिक्षेत्र में एक सप्ताह में 50-50 हजार के 8 इनामी गिरफ्तार, डीआईजी ने 16 पर किया था इनाम घोषित अध्यायकुल दा स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Lifestyle

हार्ट अटैक की वजह बन सकता है बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, 5 फूड्स करेंगे कंट्रोल करने में मदद

दिल की बीमारियों के बढ़ते मामले इस ओर इशारा करते हैं कि हमारी डाइट में सुधार करने की कितनी जरूरत है। खान-पान में ज्यादा सेचुरेटेड फैट यानी अनहेल्दी फैट दिल को बीमार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 23 Oct 2026, 04:55 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
हार्ट अटैक की वजह बन सकता है बढ़ता कोलेस्ट्रॉल, 5 फूड्स करेंगे कंट्रोल करने में मदद

दिल की बीमारियों के बढ़ते मामले इस ओर इशारा करते हैं कि हमारी डाइट में सुधार करने की कितनी जरूरत है। खान-पान में ज्यादा सेचुरेटेड फैट यानी अनहेल्दी फैट दिल को बीमार बनाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसके कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है, जिससे आर्टरीज ब्लॉक होती हैं। आपको बता दें कि आर्टरीजब्लॉक होने के कराण हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा काफी बढ़ जाता है। इस वजह से खान-पान मेंऐसी चीजों को शामिल करना जरूरी है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करें। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही फूड्स के बारे में जानेंगे।

मछली
मछली में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कि हेल्दी फैट होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो आर्टरीज को हेल्दी रखने में मदद करता है और गुड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ाता है। इससे बैडकोलेस्ट्रॉल कम होता है और दिल हेल्दी रहता है।इसलिए डाइट में साल्मन, मैकरेल, सार्डिन जैसी मछलियों को शामिल करना हार्ट हेल्थ के लिए फायदेमंद है।

ड्राई फ्रूट्स
बादाम, अखरोट, पिस्ता जैसे ड्राई फ्रूट्स में भी ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है। इनमें फाइबर भी पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करता है। इसलिए रोज थोड़े बादाम या अन्य ड्राई फ्रूट्स खाने से दिल की बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

साबुत अनाज
साबुत अनाज, जैसे- ओट्स, ज्वार, बाजरा, रागी आदि में फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। आपको बता दें कि फाइबर सिर्फ पाचन सुधारने के लिए ही नहीं, बल्कि कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी मदद करता है। इसलिए रिफाइंड ग्रेन की जगह साबुत अनाज खाने से दिल की सेहत बनी रहती है।

लहसुन
लहसुन में एलिसिन नाम का एक तत्व काफी मात्रा में पाया जाता है। ये कोलेस्ट्रॉल को कम करने में काफी मददगार होता है। इसके अलावा, ये एंटी-इंफ्लेमेटरी भी होता है, जो सूजन को कम करने में मदद करता है। इसलिए हेल्दी हार्ट के लिए डाइट में लहसुन को शामिल करना फायदेमंद है।

ऑलिव ऑयल
शुद्ध ऑलिव ऑयल में ओमेगा-3 फैटी एसिड पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और आर्टरीज को हेल्दी रखने में मदद करता है। इसलिए खाना बनाने के लिए इस तेल का इस्तेमाल करने सेदिल की सेहत को बढ़ावा मिलता है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Lifestyle

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें