भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPLC और आधुनिक विश्लेषण तकनीकों पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण मेरठ परिक्षेत्र में एक सप्ताह में 50-50 हजार के 8 इनामी गिरफ्तार, डीआईजी ने 16 पर किया था इनाम घोषित अध्यायकुल दा स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Delhi NCR

आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित

उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की भूमिका विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस आज आपदा प्रशिक्षण हॉल, कलेक्ट्रेट गौतमबुद्धनगर में प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की गईं।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 16 Oct 2026, 08:24 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
आपदा से बचाव एवं राहत कार्यों के लिए स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को किया जा रहा प्रशिक्षित

गौतमबुद्धनगर 

 उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ एवं जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर के निर्देशों के क्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, गौतमबुद्धनगर द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की भूमिका विषय पर आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय दिवस आज आपदा प्रशिक्षण हॉल, कलेक्ट्रेट गौतमबुद्धनगर में प्रशिक्षण गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी अंकित कुमार सिंह उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस लगभग 50 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने प्रतिभाग किया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को आपदा प्रबंधन, जोखिम न्यूनीकरण, विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाव तथा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रभावी कार्रवाई के लिए सक्षम बनाना है, ताकि वे अपने परिवार एवं समुदाय को जागरूक करने के साथ ही आपदा के समय राहत एवं बचाव कार्यों में सक्रिय भूमिका निभा सकें।प्रशिक्षण कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन विभाग एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा संबंधित विषयों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

 प्रतिभागियों को आपदा के दौरान बचाव एवं राहत कार्यों, अग्निकांड से सुरक्षा, प्राथमिक चिकित्सा तथा बुनियादी जीवन रक्षक कौशल के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही, आपदा प्रबंधन से संबंधित वीडियो एवं सूचना, शिक्षा और संचार (आईईसी) सामग्री के माध्यम से भी महिलाओं को जागरूक किया गया।प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं को विभिन्न प्रकार की आपदाओं के समय बरती जाने वाली सावधानियों, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया तथा सामुदायिक सहभागिता के महत्व से अवगत कराया गया। मास्टर ट्रेनरों के मार्गदर्शन में आयोजित प्रशिक्षण गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन के व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी गई, 

जिससे वे आपदा की स्थिति में स्वयं सुरक्षित रहने के साथ ही अन्य लोगों की सहायता करने में भी सक्षम हो सकें।यह प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की क्षमता वृद्धि, सामुदायिक स्तर पर आपदा से निपटने की तैयारियों को सुदृढ़ करने तथा आपदा जोखिम न्यूनीकरण में जनसहभागिता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत आगामी दिवस में भी प्रतिभागियों को आपदा प्रबंधन से संबंधित विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), अग्निशमन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, मास्टर ट्रेनर अजय पंवार, विजयपाल सिंह एवं श्रीयांश चतुर्वेदी, लेखाकार अभिषेक चौहान सहित अन्य संबंधित कर्मचारी एवं प्रशिक्षक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला आपदा विशेषज्ञ ओमकार चतुर्वेदी द्वारा किया जा रहा है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Delhi NCR

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें