भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 November 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
चोटपुर कॉलोनी में भव्य हिंदू चौपाल का आयोजन, स्वामी दीपांकर जी महाराज ने दिया हिंदू एकता एवं सामाजिक समरसता का संदेश राष्ट्रीय एकता दिवस पर जिले के सभी थानों में पुलिसकर्मियों ने ली राष्ट्रीय एकता की शपथ सवर्ण वाहिनी जिला अध्यक्ष बांदा धीरज मिश्रा ने पत्रकारों को झोलाछाप पत्रकार कहने पर जताई नाराजगी सोशल मीडिया द्वारा जिला अधिकारी महोदय बांदा व मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा से की निष्पक्ष जांच व करवाई की मांग।। ऑपरेशन मुस्कान : 30 मिनट में मिला 6 वर्षीय गुमशुदा बच्चा, कोतवाली नगर पुलिस ने परिजनों को सौंपा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत तीन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई राष्ट्रीय एकता दिवस पर एसएसपी ने दिलाई एकता और अखंडता की शपथ सरस्वती कॉलेज ऑफ फार्मेसी में HPLC और आधुनिक विश्लेषण तकनीकों पर दो दिवसीय हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण मेरठ परिक्षेत्र में एक सप्ताह में 50-50 हजार के 8 इनामी गिरफ्तार, डीआईजी ने 16 पर किया था इनाम घोषित अध्यायकुल दा स्कूल के तीन खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Local Mudda

यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित

सेक्टर-6 में प्रस्तावित फार्मा पार्क के लिए दो कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट दिया गया है।

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 07 Oct 2026, 04:06 PM | Views: 0 | 1 मिनट पढ़ें
यमुना प्राधिकरण ने 25 कंपनियों को जारी किए लेटर ऑफ इंटेंट, 3155 करोड़ का निवेश प्रस्तावित

यमुना सिटी (गिरीश नारायण)। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। प्राधिकरण की ओर से विभिन्न औद्योगिक एवं व्यावसायिक परियोजनाओं के लिए 25 कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) जारी किए गए हैं। इन कंपनियों को करीब 95 एकड़ भूमि पर अपनी परियोजनाएं स्थापित करने का अवसर मिलेगा। प्रस्तावित परियोजनाओं में कुल करीब 3155 करोड़ रुपये के निवेश की संभावना है। इन परियोजनाओं के धरातल पर आने से 9000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है।

जारी किए गए LOI में अलग-अलग सेक्टर और औद्योगिक गतिविधियों को शामिल किया गया है। सेक्टर-8डी में 11 कंपनियों को सामान्य उद्योग के लिए LOI जारी किए गए हैं। वहीं सेक्टर-29 में आठ कंपनियों को LOI मिला है। इनमें तीन कंपनियां अपैरल पार्क, एक कंपनी हैंडीक्राफ्ट पार्क और चार कंपनियां सामान्य औद्योगिक गतिविधियों से जुड़ी हैं।

इसी तरह सेक्टर-28 में मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए एक कंपनी को, जबकि सेक्टर-24 में मिश्रित भू-उपयोग (मिक्स्ड लैंड यूज) के लिए तीन कंपनियों को LOI जारी किए गए हैं। इसके अलावा सेक्टर-6 में प्रस्तावित फार्मा पार्क के लिए दो कंपनियों को लेटर ऑफ इंटेंट दिया गया है।

यीडा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही औद्योगिक गतिविधियों के बीच इन 25 कंपनियों को LOI जारी किया जाना निवेश की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रस्तावित निवेश से क्षेत्र में नए उद्योग स्थापित होने के साथ ही स्थानीय स्तर पर प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। खास तौर पर अपैरल, हैंडीक्राफ्ट, मेडिकल डिवाइस और फार्मा क्षेत्र से जुड़ी परियोजनाओं से क्षेत्र में औद्योगिक विविधता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

प्राधिकरण के अनुसार करीब 95 एकड़ भूमि पर प्रस्तावित इन परियोजनाओं में 3155 करोड़ रुपये का निवेश किया जाना है। परियोजनाओं के स्थापित होने के बाद 9000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलने का अनुमान है। इससे यमुना क्षेत्र को एक प्रमुख औद्योगिक एवं निवेश हब के रूप में विकसित करने की दिशा में भी गति मिलने की उम्मीद है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Local Mudda

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें