भारत की आवाज • सच के साथ
Updated: 02 September 2026 | Hindi News Portal
मुद्दा
आज का मुद्दा
नजर आपकी खबर आपकी
ब्रेकिंग
करोड़ों के राजस्व पर सवाल, जांच के बजाय फिर चिनार इम्पेक्स को जिम्मेदारी देने की तैयारी! ग्रेटर नोएडा के सभी जलाशयों की होगी सफाई स्याना: त्योहारों को लेकर कोतवाली में शांति समिति बैठक, एसडीएम और सीओ ने दिए सख्त निर्देश श्याम भोज मंदिर को ऐतिहासिक धरोहर घोषित करने की मांग बिरौली मंडल अध्यक्ष रामपाल सिंह खालौर ने अपनी टीम के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष को दी जन्मदिन की बधाई नगर क्षेत्र में चल रहे अवैध होटल, गेस्ट हाउस बंद कराने की मांगो को लेकर भाकियू संपूर्ण भारत का धरना बुलंदशहर: मिशन शक्ति केंद्रों को लेकर SSP ने की समीक्षा, लापरवाही न बरतने के निर्देश शादी के 5 महीने बाद ही हुआ तलाक, ईशा रिखी संग रिश्ते पर बादशाह ने किया ये खुलासा अनुबंध खत्म, फिर भी चिनार इम्पेक्स के फुटओवर ब्रिज पर विज्ञापन जारी! यौवन के भ्रमजाल में प्रेम का तिरोहण — वासना का महामार्ग
आज का मुद्दा पर प्रकाशित खबरों में स्थानीय संदर्भ, सत्यापन और पाठकों के काम की जानकारी को प्राथमिकता दी जाती है।
Weather

उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 96 सड़कें बंद

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया

आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क | Updated: 13 Jul 2026, 06:05 PM | Views: 0 | 2 मिनट पढ़ें
उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट, 96 सड़कें बंद

इस रिपोर्ट में क्या खास है?

  • खबर को स्थानीय पाठकों के संदर्भ में सरल भाषा में समझाया गया है।
  • जहां उपलब्ध हो, आधिकारिक जानकारी, प्रत्यक्ष बयान और जमीन से मिली जानकारी को आधार बनाया जाता है।
  • नई जानकारी आने पर रिपोर्ट को अपडेट किया जाता है और तारीख ऊपर दी जाती है।

देहरादून,  उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग ने पर्वतीय जिलों के लिए गरज-चमक, आकाशीय बिजली और तेज से अति तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी कियाहै। वहीं बारिश के कारण राज्यभर में 96 सड़कें बंद हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि प्रमुख नदियांऔर बैराज फिलहाल सामान्य स्तर पर हैं। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने औरअनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार सोमवार को पर्वतीय जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथकुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना है, जबकि मैदानी जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ सकती है।

देहरादून में सोमवार सुबह आंशिक रूप से बादल छाए रहे, जबकि बीच-बीच में धूप भी निकलती रही।आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है और उमस का असर भी महसूस किया जा रहा है। मौसमविभाग के अनुसार दिन में एक-दो दौर की हल्की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछार पड़ने कीसंभावना है। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। विभाग ने लोगोंको मौसम में संभावित बदलाव को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में धारचूला में सर्वाधिक 114 मिमी बारिश दर्ज की गई,जबकि मुनस्यारी में 31.5 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा कपकोट, जानकी चट्टी, भटवाड़ी, टियूनी औरनैनीताल सहित कई क्षेत्रों में बारिश रिकॉर्ड की गई।केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की सोमवार सुबह आठ बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य की गंगा,अलकनंदा, भागीरथी, यमुना, कोसी, रामगंगा, सरयू और गौला समेत अधिकांश प्रमुख नदियां सामान्यबहाव पर हैं तथा किसी भी नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर नहीं है। 

प्रमुख बैराज और जलाशय भी सुरक्षित स्तर पर बने हुए हैं। राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र की ओर से सोमवार सुबह 11 बजे जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य केसभी 13 जिलों में कुल 96 सड़कें बंद हैं। इनमें तीन राष्ट्रीय राजमार्ग, एक राज्य राजमार्ग, दो अन्यजिला मार्ग, 21 मुख्य जिला मार्ग व 63 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं। सबसे अधिक 21 सड़कें चमोली जिलेमें बंद हैं। इसके बाद पिथौरागढ़ में 16, उत्तरकाशी में 15, रुद्रप्रयाग में 14, टिहरी में 10, बागेश्वर और
ऊधमसिंह नगर में सात-सात, पौड़ी में पांच, देहरादून में चार, नैनीताल में तीन और अल्मोड़ा औरचम्पावत में दो-दो सड़कें बंद हैं। हरिद्वार जिले में भी एक सड़क यातायात के लिए अवरुद्ध है।

प्रशासन ने बताया कि बंद मार्गों को खोलने के लिए संबंधित विभाग युद्धस्तर पर कार्य कर रहे हैं।लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने और पहाड़ी क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

आज का मुद्दा Hindi News Breaking News Weather

Author: आज का मुद्दा डिजिटल डेस्क

आज का मुद्दा जनता से जुड़े मुद्दों, स्थानीय खबरों और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को प्रमुखता से प्रकाशित करता है।

संबंधित खबरें

इस विषय से जुड़ी अन्य प्रकाशित खबरें अभी उपलब्ध नहीं हैं।